बलिया- जब प्रशासन की अनदेखी से जनता को अपने पैसे से ठीक करवानी पड़ी सड़क

बेल्थरा रोड डेस्क : बलिया की सड़कों का क्या हाल है, यह बात सभी जानते हैं. लेकिन बावजूद इसके कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है. आम जनता बदहाल सड़क से परेशान होती है, गिरती पड़ती है, दुर्घटना होती है.

शिकायत होती है. फिर सब शांत हो जाता है और सड़क की हालत जस की तस बनी रहती है. कुछ ऐसा ही हाल है बेल्थरा रोड के मधुबन मार्ग देवेन्द्र पीजी कालेज से लेकर चौकियामोड़ तक का. इस मार्ग की हालत बेहद खराब है.

लोग परेशान हैं लेकिन जाएँ तो जाए कहाँ. न तो प्रशासन इस दिशा में कोई ध्यान देता है और न ही हमारे जनप्रतिनिधि. अब यहाँ सड़क के नाम पर गढ्ढे ही गढढे बचे हैं. इन दिनों बारिश पानी के मौसम में तो और बुरा हाल हो चुका है.

सड़क के गढ़ढो में पानी भर चुका है. जन जमाव होने लगा है. ऐसे में आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. चाहे बाइक हो या कार या फिर कोई बड़े वाहन, इस मार्ग से गुजरने में हालत ख़राब हो जा रही है.

दुर्घटना का खतरा जो है वह अलग. आपको बता दें कि सड़क दुरुस्त कराने के सिलसिले में नगर के तमाम ज़िम्मेदार नागरिकों और व्यापारी कई बार प्रशसान से गुहार लगा चुके हैं और लिखित में अपनी फ़रियाद दे चुके हैं लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ. ऐसे में आखिरकार जब किसी ने नहीं सुनी तो नगर के व्यापारी अपने खर्च पर सड़क सही करवा रहे हैं.

मंगलवार को व्यापारियों ने अपने खर्च पर ईंट की टुकड़ी मंगवाया और मजदूरों को बुलाकर सड़क के गढढे को भरवाने का काम किया. दरअसल इस मार्ग पर अक्सर कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है. कई लोगों की मौ’त भी हो चुकी है. इसलिए जब किसी ने नहीं सुनी तो व्यापारियों ने अपने खर्च पर कुछ हद तक सड़क को ठीक करवाया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago