बलिया: महिला पुलिसकर्मी ने नियमों की उड़ाई धज्जियां, बिना मास्क के स्कूटी दौड़ाती नज़र आई, विडियो वायरल

बलिया डेस्क : बलिया प्रशासन ने पिछले महीने ही एक आदेश जारी कर कहा था कि ज़िले में जो भी शख़्स बिना मास्क के नज़र आया उसके खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश में कहा गया था कि बिना मास्क के घर से निकलने वाले लोगों को जेल तक हो सकती है। अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन की इस सख्ती का असर लोगों पर पड़ा?

आम लोगों का तो पता नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो को देखकर ये कहा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों ने ही ज़िला प्रशासन के आदेश को नजरंदाज कर दिया। पुलिसकर्मी ही सड़कों पर बिना मास्क के नज़र आ रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी बिना मास्क के ही स्कूटी से चला रही है।

हालांकि बलिया खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों ने दावा किया है कि वीडियो बलिया शहर का है और महिला पुलिसकर्मी चित्तू पांडेय चौराहा से बलिया रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही है।

10 सेकंड के इस वीडियो में स्कूटी पर दो महिला पुलिसकर्मी नज़र आ रही हैं। जिसमें से पीछे बैठी महिला पुलिसकर्मी ने तो मास्क पहन रखा है, लेकिन स्कूटी को ड्राइव करने वाली महिला पुलिसकर्मी ने मास्क नहीं पहना हुआ है।

दिलचस्प बात तो ये है कि जिस महिला पुलिसकर्मी ने मास्क नहीं पहना है, उसने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है और जिसने मास्क लगाया है, वो बिना चश्मे के है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दोनों पुलिसकर्मियों के बीच प्राथमिकताओं का भारी अंतर है। एक के लिए जहां कानून सर्वोपरि है, वहीं दूसरे के लिए अच्छा दिखना ज़्यादा मायने रखता है।

महिला पुलिसकर्मी की इस हरकत ने ज़िला प्रशासन के उन निर्देशों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो मास्क लगाने को लेकर दिए गए हैं। बता दें कि मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ को निर्देश दिया है कि वो सुनिश्चित कराएं कि कोई भी बिना मास्क के अपने घर से बाहर ना निकले। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि मास्क का प्रयोग ना करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए। अब सवाल ये है कि क्या वीडियो में नज़र आ रही महिला पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ भी कोई कार्रवाई कि जाएगी?

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago