बलिया डेस्क : बलिया में बुधवार को कोरोना के 77 मामले सामने आये थे । जिसमें जिला जेल के 28 कैदियों समेत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है जिसके बाद खलबली मच गयी।
गौरतलब है जिला जेल में बंद कुछ कैदियों की पिछले दिनों सेम्पलिंग की गयी। इनमें से कुछ की रिपोर्ट मंगलवार आयी जिसमें 16 बंदी पॉजिटिव पाये गये। इसके साथ ही बुधवार को जारी रिपोर्ट में 12 और कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टी हुई।
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक जेल में बंदियों के बीच संक्रमण फैलने की सूचना के बाद अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। जेल प्रशासन की मानें तो संक्रमित कैदियों को जेल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है। उनका कहना है कि अन्य बंदियों की भी सैम्पलिंग करायी जा रही है तथा सुरक्षा व बचाव के उपाय किये जा रहे हैं।
उधर, बुधवार को 77 लोगों के पॉजिटिव होने के बाद जनपद में संक्रमितों की संख्या 852 हो गयी है, जबकि अब तक 492 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। बुधवार को भी एल-1 अस्पतालों में भर्ती 25 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में कोरोना से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…