Categories: बलिया

बलिया – बच्चों ने साथ जाने से किया इनकार, तो महिला ने पुलिस के सामने ही खा लिया जहर

बलिया में एक थाने में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब भरी पंचायत में एक महिला ने पुलिस के सामने ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

दरअसल बच्चों ने मां के साथ रहने से इनकार कर दिया था। मामला फेफना थाने का है। डुमरी गांव की रहने वाली 24 वर्षीय किरण का पिछले कुछ समय से अपने पति राहुल और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। राहुल और किरण का 5 साल का बेटा और 7 साल की बेटी भी है।

बताया जा रहा है कि किरण दोनों बच्चों की कस्टडी लेने के लिए कई बार-बार पुलिस प्रशासन से लेकर सीएम दरबार तक गुहार लगा चुकी थी। इसी को लेकर शनिवार को उसके ससुराल और मायके वालों की मौजूदगी में पुलिस के सामने पंचायत हो रही थी।

पुलिस ने दोनों बच्चों को किरण के साथ जाने का निर्देश दिया, लेकिन काफी समय से पिता के साथ रह रहे बच्चे मां के साथ जाने से इंकार करने लगे। यह देख किरण ने पुलिस के सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं एसओ फेफना रोहन राकेश सिंह का कहना है कि महिला ने सीएम पोर्टल पर भी आवेदन किया था। कुछ लोगों को बुलाकर बातचीत से समाधान का प्रयास हो रहा था। इस बीच, महिला ने कोई विषाक्त खा लिया। फिलहाल महिला की हालत नाजुक है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago