Categories: बलिया

बलिया- PM किसान सम्मान निधि के लिए पंचायतो में 22 मई से 16 जून तक लगेगा शिविर

बलिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनपद के सभी पात्र किसानों को संतृप्तीकरण के उद्देश्य से जनपद में पीएम किसान संतृप्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर 22 मई से 16 जून तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में ग्राम प्रधान, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, लेखपाल, जन सेवा केन्द्र के प्रतिनिधि एवं इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। शिविर को लेकर उप कृषि निदेशक इंद्राज ने बताया है कि पीएम किसान पोर्टल पर भूमि का विवरण दर्ज होना, किसानों का किसान पोर्टल पर E- KYC, बैंक खाते की आधार सीडिंग और एनपीसीआई यानी नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया से लिंक होना जैसे

काम होंगे।

भूलेख अंकन (लैण्ड सीडिंग) नहीं है तो शिविर में खतौनी की नकल सहित उपस्थित हों, ई-के.वाई.सी. नहीं है तो जन सेवा केन्द्र पर करायें और शिविर में आधार कार्ड सहित उपस्थित हों। बैंक खाते का आधार सीडिंग नहीं है तो बैंक में जाकर आधार सीडिंग एवं एन.पी. सी. आई. लिंकिंग करायें और शिविर में (डाकघर) में नया खाता खोले। यदि जन सेवा केन्द्र के माध्यम से कराया गया पंजीकरण किसी भी स्तर से निरस्त है तो पुनः अपने अभिलेख अपडेट करायें।

आधार के अनुसार नाम नहीं दर्ज है तो पी.एम. किसान पोर्टल पर ओ.टी.पी. आधारित प्रक्रिया से नाम सही करायें। साथ ही अपने ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर शिविर की तिथि ज्ञात कर लें, तथा शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करायें।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago