बलिया मे समाधान दिवस पर प्रशासन की किरकिरी! 99 मामले में से सिर्फ 6 का हुआ समाधान

बलिया की सिकंदरपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का अयोजन हुआ। जो कि लगभग असफल ही साबित हुआ। क्योंकि 99 मामले में से प्रशासन सिर्फ 6 मामलों का ही समाधान कर पाया। जबकि जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने खुद सिकंदरपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का जायजा लेने पहुंचे थे।

जिलाधिकारी के सामने ही विवाद, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं आई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने विभाग से संबंधित सभी मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करें जिससे कि आम जनता को राहत मिल सके।

साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्व के मामले में पुलिस और राजस्व की टीम मौका मुआयना करके मामले का निस्तारण करें। निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाएं। इसके अलावा एसपी राजकरण नैय्यर ने लोगों की सुरक्षा संबंधित शिकायतें सुनी और थानेदार को निर्देशित करते हुए मामले का समय पर समाधान करने का निर्देश दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago