Categories: बलिया

बलिया- ओम प्रकाश राजभर पर बरसे मंत्री अनिल राजभर, कहा- कंफ्यूज नेता हैं कहां जाना तय नहीं कर पाते

बलिया। यूपी के श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को म बताया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभरवो पूरी तरह से अनिर्णय के शिकार हैं। वो यह तय नहीं कर पा रहे उन्हें कहां जाना है और क्या करना है, राजनीति में किस रास्ते पर चलना है। इतना ही नहीं उन्हें अपनी जुबान से महाराजा सुहेलदेव का नाम नहीं लेना चाहिए। साथ ही कहा कि वो विदेशी आक्रांताओं की मजार पर असदुद्दीन ओवैसी के साथ जाकर चादर चढ़ाते हैं लेकिन महाराजा सुहेलदेव की समाधि पर जाना जरुरी नहीं समझते।

दरअसल लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेवे के नाम पर राजभर बिरादरी को छलने का काम किया गया। लेकिन लोग अब हकीकत जान चुके हैं और आने वाले समय में इसका प्रमाण भी देंगे। उन्होंने कहा कि जिन विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ महाराजा सुहेलदेव ने संघर्ष किया उनकी मजार पर चादरपोशी करना ओमप्रकाश के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा में ही राजभर बिरादरी का हित और सम्मान सुरक्षित है। इसका प्रमाण है कि प्रधानमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के नाम गाजीपुर से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाई। और प्रदेश सरकार बहराइच में स्मारक बनवा रही है। राजभर समाज ने प्रायश्चित करने का मूड़ बना लिया है जिसका आगाज बलिया से होगा। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago