पार्ट 1- बलिया जैसे बदहाल इलाक़े के करोड़पति उम्मीदवार… !

‘बलिया लोकसभा सीट शायद यूपी की सबसे दिलचस्प सीटों में से एक है. यहां से अब तक जिसने भी चुनाव लड़ने का साहस किया है, उसे यहां के लोगों के जज़्बात से खेलना बख़ूबी आता है’.

मुद्दों के नाम पर सिर्फ़ जज़्बात को उभारने वाले मुद्दे ही होते हैं. यह अलग बात है कि चुनाव जीतने के बाद सांसद सारे जज़्बातों को भूल जाते हैं’.

मगर जज़्बात की इस राजनीत का एक बेहद दिलचस्प पहलू यह है कि यहां से जीतने वाले के साथ-साथ चुनाव लड़ने वालों की आमदनी व सम्पति दिन-दुनी, रात चौगुनी रफ़्तार से बढ़ती रही. यह अलग बात है कि बलिया आज भी अपनी बदहाली की दास्तान बयां कर रहा है, मगर यहां के नेता चुनाव दर चुनाव अपनी माली हैसियत को मालामाल करते जा रहे हैं.

सबसे पहले बात करते हैं यहां के भाजपा के उमीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त कि जो की वर्तमान में भदोही से सांसद है लेकिन इस बार भाजपा ने बलिया लोकसभा सीट से उमीदवार बनाया हैं.

बलिया लोक सभा सीट से शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त ने नामांकन पत्र के साथ आय समेत अन्य विवरण का शपथ पत्र भी दिया है।

डॉ. वीरेंद्र सिंह मस्त की माली हैसियत उनके शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2014-15 में 218300 रुपये, 2015-16 में 235700 रुपये, 2016-17 में 246200 रुपये, 2017-18 में 619870 रुपये के मालिक थे लेकिन अब 2019 लोकसभा चुनाव में 614510 रुपये दर्शाया है।

मस्त के पास नकदी के रूप में एक लाख 75 हजार, बैंक खाते में 2 लाख 59 हजार रूपये, 52 हजार 400 के जेवरात व डेढ़ लाख की राइफल व 50 हजार की बंदूक है। मस्त ने अपनी आय का स्रोत कृषि बताया है।

उनकी पत्नी के पास पचीस हजार नकदी तथा 15 लाख 94 हजार 750 रुपये के जेवरात हैं।  कृषि तथा गैर कृषि योग्य भूमि और आवासीय भवन को देखा जाए तो मस्त के पास 80 लाख व इनकी पत्नी के पास 45 लाख रुपये की संपत्ति है। मस्त के पास 59 लाख 87 हजार 300 रुपये की कृषि योग्य भूमि तथा 78 लाख 67 हजार अनुमानित लागत का आवासीय भवन है। वहीं पत्नी के पास 18 लाख 17 हजार 920 रुपये अनुमानित लागत की कृषि योग्य भूमि है.

बता दें की मस्त पर दो मुकदमे भी दर्ज हैं तो पांच सालों में इनकी आय करीब तीन गुना बढ़ी है। इनके पास कोई गाड़ी नहीं है लेकिन राइफल व बंदूक है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री लिए वीरेंद्र सिंह मस्त पर दो मुकदमे थाना भदोही तथा थाना कोतवाली बलिया में दर्ज हैं। इन्होंने शपथ पत्र के साथ पांच सालों के आय का विवरण दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago