पार्ट 2- बलिया जैसे बदहाल इलाक़े के करोड़पति उम्मीदवार… !

‘बलिया लोकसभा सीट शायद यूपी की सबसे दिलचस्प सीटों में से एक है. यहां से अब तक जिसने भी चुनाव लड़ने का साहस किया है, उसे यहां के लोगों के जज़्बात से खेलना बख़ूबी आता है’.

मुद्दों के नाम पर सिर्फ़ जज़्बात को उभारने वाले मुद्दे ही होते हैं. यह अलग बात है कि चुनाव जीतने के बाद सांसद सारे जज़्बातों को भूल जाते हैं’.

मगर जज़्बात की इस राजनीत का एक बेहद दिलचस्प पहलू यह है कि यहां से जीतने वाले के साथ-साथ चुनाव लड़ने वालों की आमदनी व सम्पति दिन-दुनी, रात चौगुनी रफ़्तार से बढ़ती रही. यह अलग बात है कि बलिया आज भी अपनी बदहाली की दास्तान बयां कर रहा है, मगर यहां के नेता चुनाव दर चुनाव अपनी माली हैसियत को मालामाल करते जा रहे हैं.

आज हम बात करेंगे यहां के सपा-बसपा गठबंधन के उमीदवार सनातन पाण्डेय कि जिनको गठबंधन ने बलिया लोकसभा सीट से उमीदवार बनाया हैं.

बलिया लोक सभा सीट से सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने नामांकन पत्र के साथ आय समेत अन्य विवरण का शपथ पत्र भी दिया है।

सनातन पाण्डेय की माली हैसियत उनके शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2014-15 में 260540 रुपये, 2015-16 में 150296 रुपये, 2016-17 में 150296 रुपये, 2017-18 में 41443  रुपये के मालिक थे लेकिन अब 2019 लोकसभा चुनाव में 402000 रुपये दर्शाया है।

सनातन पाण्डेय दो करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास एक ट्रक और नो नाली बंदूक है। इनके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। सात वर्षों में इनकी आय दोगुनी बढ़ी है। इनकी पत्नी की आय पांच सालों मामूली बढ़ी है। ये जानकारी सनातन पांडेय में नामांकन के दौरान शपथपत्र में दी है।

इनके पास नगदी एक लाख रुपये तो पत्नी के पास 50 हजार रुपये हैं। इनके पास कुल 35 हजार के तो पत्नी के पास दो लाख एक हजार रुपये मूल्य के जेवरात हैं। सनातन पांडेय के पास 50 हजार रुपये मूल्य के दोनाली बंदूक है तो एक ट्रक है। साथ ही नगदी, जमा, शस्त्र आदि समेत कुल जहां 433458 रुपये मूल्य की संपत्ति है तो पत्नी के पास कुल नगदी, बैंक जमा आदि के कुल 266760 रुपये की संपत्ति है। सनातन कुल दो करोड़ रुपये मूूल्य के चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि श्री पांडेय के जिम्मे कुल 295077 रुपये की देयता है तो पत्नी के जिम्मे 236750 रुपये की देयता है।

सनातन पांडेय सिविल डिप्लोमा किए हुए हैं। इन्होंने शपथ पत्र के साथ पांच सालों के आय का विवरण दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

11 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

11 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

11 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

11 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

11 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

13 hours ago