बलिया- बलिया लोकसभा सीट के लिए नामांकन में जन अधिकार मंच व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अमरजीत यादव का पर्चा भी जांच के बाद रद कर दिया गया।
लोकसभा क्षेत्र बलिया के नामांकन पत्रों की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने की, जबकि लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के नामांकन पत्रों की जांच रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने की। जांच के बाद मिली कमियों के आधार पर बलिया में नौ और सलेमपुर में छह नामांकन पत्र खारिज हुआ। इस प्रकार लोकसभा क्षेत्र बलिया में अब 10 उम्मीदवार और सलेमपुर में 15 उम्मीदवार बच गए हैं।
जिला उपनिर्वाचन अधिकारी अश्वनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रत्याशी द्वारा दाखिल पर्चे की जांच की गई। इन्होंने पर्चे के इनकम वाले कालम में लागू नहीं होना दर्शाया था। ऐसे में काफी पड़ताल व चुनाव आयोग की नियमावली को देखने के बाद कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया।
लोकसभा बलिया में भरे गए नामांकन पत्रों में दशवंत, शिवजी प्रसाद, अवधेश वर्मा, रामआशीष, लल्लन, पवन प्रकाश, सीताराम और हरेंद्र प्रसाद का नामांकन पत्र खारिज किया गया। वहीं सलेमपुर संसदीय सीट के लिए भरे गए नामांकन में प्रदीप कुमार, नियाज अहमद, रामदेव गुप्त, कृपा शंकर प्रसाद, पुष्कर राय और सुनील कुमार का नामांकन रद्द किया गया।
स्कूटनी के दौरान दोनों संसदीय सीट के नामांकन कक्ष में उम्मीदवार या प्रस्तावक मौजूद थे। इनके समक्ष ही नामांकन पत्रों की जांच हुई। स्कूटनी के दिन भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। कलेक्ट्रेट के दोनों मुख्य गेट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात थी। सिर्फ अधिकृत लोगों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…