बलिया डेस्क : लेखपाल की प्रताडऩा से तंग आकर सोमवार को बसंतपुर गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उनके स्थानांतरण की मांग की। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने जिक किया कि हनुमानगंज ब्लाक अंतर्गत बसंतपुर गांव की लेखपाल प्रियंका तिवारी जो पिछले वर्षों से १००० से उपर भरे ई-डिस्ट्रिक्ट फार्म को अस्वीकार कर गांव को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताडि़त कर उनके हक-हकूक के साथ खेल रही है।
सिर्फ आधार कार्ड को मान्यता दे रही है, ऐसी स्थिति में जो शिशु, नव विवाहित, आधार कार्ड संशोधन जिन ग्रामीणों को करना हो तो उनके अधिकार छीन ले रही है। आलम यह है कि लेखपाल सिर्फ फोन के जरिए लोगों की पात्रता साबित कर रही है। फोटो का मिलन नहीं हो रहा है, डाक्यूमेंट पूरा नहीं है, हस्ताक्षर नहीं मिल रहा है, साफ नहीं दिख रहा है आदि तरीके से एक ही फार्म को बार-बार भरवा रही है।
जिससे न सिर्फ ग्रामीण मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं बल्कि आर्थिक शोषण के भी शिकार हो रहे हैं। जिलाधिकारी को पत्रक देने वालों में नित्यानंद मिश्र, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, नवीन कुमार सिंह आदि रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…