उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट विभाग है बिजली विभाग- विधायक सुरेन्द्र सिंह

बैरिया डेस्क : अपने बयानों के लिए मशहूर बैरिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपनी ही सरकार मे बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने बिजली विभाग को उत्तर प्रदेश का सबसे भ्रष्ट विभाग बताया है। कहा है कि इनमें चोरी व सीनाजोरी दोनों है,मानवीय सम्वेदनाओं से इनका कोई लेना देना नही है।

सीधे मुह जनप्रतिनिधियों की बातें सुनना इन्हें गंवारा नही है। और जब कठोरता से पेश आया जाता है तो हड़ताल की धमकी देने लगते है और आंदोलन चलाने लगते है। विधायक रविवार को मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि अकेले बैरिया क्षेत्र में दर्जनों पावर कनेक्शन पैसा लेकर अवैध तरीके से चलवाते है और एक कोई गरीब आदमी कटिया फंसाकर बल्ब जला लेता है तो उसपर एफआईआर करा देते है।अधिशासी अभियंता से लाइनमैन तक सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है, इस सम्बंध में कई बार मैंने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों व सम्बंधित मंत्री से आग्रह कर व्यवस्था सुधारने का सुझाव दिया था किंतु कुछ नही हुआ।

सौभाग्य योजना से लगने वाले खम्भे व ट्रांसफार्मर तथा बनने वाली बिजली की लाइन को भी यह ठीक से नही करवा सके।सुपरविजन वादी बिजली विभाग ही है,इनका एकमात्र उद्देश्य है किसी भी तरह से लूटखसोट किया जाय।शोभाछपरा में दलजीत टोला के तीन युवकों की मौत बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण ही हुई है।

जिस खम्भे से ऐंगल सहित हाईटेंशन का तार टूटकर गिरा था वह तार व एंगल जर्जर था उसे बदलने के लिए गांव के लोग कई बार आग्रह कर चुके है किंतु बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उसपर ध्यान नही दिए।अगर वह तार और एंगल बदल दिया गया होता तो शायद इन तीन होनहार युवकों की जान नही जाती।

विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि एसडीएम बैरिया से कहूंगा कि इसकी जांच निष्पक्षता पूर्वक करें और दोषी बिजली कर्मियों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।विधायक ने पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्रीजी के समक्ष रखने की बात कहते हुए कहा कि कोई दोषी बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बख्शें न जाय।उन्होंने जनता जनार्दन से भी आग्रह किया कि बिजली विभाग के कारगुजारियों से उन्हें अवगत कराएं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago