बलिया – महंगाई के ख़िलाफ़ सुभाषपा का हल्ला बोल, DM कार्यालय पर किया बैल गाड़ी प्रदर्शन

बलिया डेस्क : जनता पर महंगाई की मार जारी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी के महीने में पेट्रोल और डीज़ल तकरीबन 5 रुपये लीटर महंगे हो गए। हालंकि दो दिनों से तेल के दामों में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।
तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

विपक्षी पार्टी के नेता लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। अब सत्तारुढ़ बीजेपी की पूर्व में सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभाषपा) ने भी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।
सुभाषपा ने बलिया में ज़िलाधिकारी कार्यालय के बाहर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। सुभाषपा के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के ख़िलाफ़ अपना विरोध दर्ज करने के लिए बैल गाड़ी का इस्तेमाल किया। वह ज़िलाधिकारी कार्यालय पर बैल गाड़ी के साथ इकट्ठा हुए।

प्रदर्शन के दौरान सुभाषपा के लोगों ने सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। इन लोगों ने मोदी-योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ज़िलाधिकारी को एक पत्रक भी सौंपा, जिसमें पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम कम किए जाने की मांग की गई।सुभाषपा के प्रवक्ता सुनील सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने से आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

इसी तरह पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बड़ते रहे तो नौबत ये आ जाएगी कि हमें 60 साल पहले की तरह बैल गाड़ी से चलना पड़ेगा। इसलिए हमारी सरकार से मांग है कि वह पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दाम घटाकर आम जनता को महंगाई से राहत दे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago