लेखपाल के खिलाफ ग्रामीण हुए लामबंद , डीएम से की स्थानांतरण की मांग

बलिया डेस्क :  लेखपाल की प्रताडऩा से तंग आकर सोमवार को बसंतपुर गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उनके स्थानांतरण की मांग की। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने जिक किया कि हनुमानगंज ब्लाक अंतर्गत बसंतपुर गांव की लेखपाल प्रियंका तिवारी जो पिछले वर्षों से १००० से उपर भरे ई-डिस्ट्रिक्ट फार्म को अस्वीकार कर गांव को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताडि़त कर उनके हक-हकूक के साथ खेल रही है।

सिर्फ आधार कार्ड को मान्यता दे रही है, ऐसी स्थिति में जो शिशु, नव विवाहित, आधार कार्ड संशोधन जिन ग्रामीणों को करना हो तो उनके अधिकार छीन ले रही है। आलम यह है कि लेखपाल सिर्फ फोन के जरिए लोगों की पात्रता साबित कर रही है। फोटो का मिलन नहीं हो रहा है, डाक्यूमेंट पूरा नहीं है, हस्ताक्षर नहीं मिल रहा है, साफ नहीं दिख रहा है आदि तरीके से एक ही फार्म को बार-बार भरवा रही है।

जिससे न सिर्फ ग्रामीण मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं बल्कि आर्थिक शोषण के भी शिकार हो रहे हैं। जिलाधिकारी को पत्रक देने वालों में नित्यानंद मिश्र, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, नवीन कुमार सिंह आदि रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago