बलिया- इन 17 दलित बाहुल्य गांवों की बदल जायेगी तस्वीर

बलिया के 17 अनुसूचित जाति व जनजाति बहुल गांवों की सूरत बदलने बदल जायेगी । शासन की ओर से ऐसे गांवों का चयन कर सूची जनपद में प्रशासन को भेज दी गई है। डीआरडीए के पीडी ने संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ को इन गांवों में विकास कार्यों की पड़ताल करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

डीआरडीए के पीडी की मानें तो इस बाबत सभी ब्लॉकों के बीडीओ पत्र भेज कर गांवों में विकास कार्य आदि से संबंधित सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है। सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद इन गांवों में सभी तरह के विकास कार्य आदि कराए जाएंगे।

चयनित गांवों में पंदह ब्लॉक का पूर, मुरलीछपरा का इब्राहिमाबाद उपरवार, नवानगर का सीसोटार, नगरा ब्लॉक का नगरा गांव, रसड़ा का सराय भारती, सोहांव का नरहीं व सीयर का पीपरपाती गांव हैं। इसके अलावा बेलहरी ब्लाक का बेलहरी, चिलकहर का हजौली, बैरिया का श्रीनगर, बांसडीह का खरौनी, रेवती का सिंगही, गड़वार का बलेजी, बेरुआरबारी का सुखपुरा, दुबहड़ का नगवां, मनियर का चंदायर व हनुमानगंज ब्लॉक का बसंतपुर गांव का चयन किया गया है।

शासन ने जिले के अनुसूचित जाति व जनजाति बाहुल्य प्रत्येक ब्लॉक के एक गांव को चयनित किया है। इन कुल 17 गांवों में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कुल 41 हजार 789 की आबादी है। इसमें सबसे अधिक मुरलीछपरा ब्लाक के इब्राहिमाबाद उपरवार में कुल आबादी 20790 के सापेक्ष 4656 व सबसे कम नगरा ब्लॉक के नगरा गांव में कुल आबादी 14405 के सापेक्ष 2796 है। हालांकि चयन का आधार ब्लाक स्तरीय गांवों को आधार बनाया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago