बलिया – जमीनी विवाद में आदेश के बाद भी न्याय न मिलने पर पीड़ित ने दी आत्मदाह चेतावनी

बलिया । प्रधान व राजस्व के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रविवार को सिंहाचवरकला निवासी राजेश पांडेय ने प्रेस वार्ता  किया। राजेश ने बताया कि प्रधान द्वारा हमारी जमीन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व विद्यालय बनाया गया है।

इस मामले में पूर्व जिला DM सौम्या अग्रवाल के द्वारा रोकने का आदेश किया गया। जिसके बाद मनमानी तरीके से प्रधान, लेखपाल और तहसीलदार के आदेश को ठुकराकर निर्माण कराया गया। मैने कोर्ट के धाराओं के तहत आदेश भी कराया। जिसके बाद पैमाइश के नाम पर लेखपाल और कानूनगो द्वारा रिश्वत की मांग की गयी जिसमें कांनगो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी हुई।

उन्होंने कहा कि एसडीएम ने तो जमीन का पैमाइश किया लेकिन रिपोर्ट गलत प्रस्तुत कर दी। हमारा जो कागजात में जमीन है उतना ही प्रशासन हमें नाप कर दे दे हमको 1 इंच भी दूसरे का नहीं चाहिए । साथ ही उन्होंने अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कि  इस मामले में जो हमारे जमीन पर काबिज़ है वह हमारे चट्टी सिंहचार पर हमें घेर कर गाली देने लगे तथा जान से मार देने की धमकी देने लगे।

पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं थाना गड़वार में थाना अध्यक्ष को अवगत कराया लेकिन थाना अध्यक्ष ने इस पर किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया वही राजेश पांडे ने बताएं कि जिस तरह से हमारे भाई रोहित पांडे को बासडीह में पुलिस थाना के सामने ही हत्या हो गई।इस तरह गढ़वार पुलिस हमारी हत्या कराने पर तुली है। आइये जानते है राजेश पांडेय ने क्या कुछ कहा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago