बलिया सड़क हादसे में घायल छात्रों की मदद के लिए सपा नेता ने बढ़ाया हाथ!

बलिया। सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले बलिया के समाजवादी नेता और सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने फेफना में सड़क हादसे में घायल छात्रों के मदद के लिए आगे आयें हैं। इस कड़ी में अवलेश ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में नागा जी विद्या मंदिर के घायल छात्र अनमोल के पिता को इलाज के लिए नकद आर्थिक सहायता दी।

इस बाबत अवलेश सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर में घायल छात्रों के इलाज के लिए प्रशासन व शासन की तरफ से कोई मदद मुहैया नहीं कराई जा रही है। इस लिए घायल छात्रों के परिजनों को जांच व इलाज के लिए मदद की जा रही है। अवलेश ने कहा कि  हम समाजवादी लोगों से जो कुछ भी बन पड़ेगा घायलों के लिए करेंगे। अवलेश सिंह ने जिलाधिकारी बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार को भी इस बाबत अवगत कराया है।

अवलेश सिंह ने बताया की जिलाधिकारी ने भी आश्वासन दिया है कि इसको अपने स्तर से जो भी संभव होगा छात्रों के इलाज के लिए किया जाएगा । गौरतलब है कि  27 जुलाई की सुबह फेफना में पिकअप गाड़ी सड़क पर खड़े  ट्रक में घुस गई थी। इस हादसे में कुल 19 छात्र घायल हुए थे, जिसमें दो की मौत हो चुकी है, बाकी घायलों का इलाज बनारस ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago