बलिया में बोर्ड परीक्षा की तैयारी में शिक्षा विभाग जुटा है। तहसील स्तर से उपजिलाधिकारियों ने विद्यालयों का सत्यापन कार्य पूरा कर दिया है। बलिया जनपद में कुल 607 माध्यमिक विद्यालय हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा में इस बार 1.59 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्र निर्धारण के लिए तहसील स्तर पर भौतिक सत्यापन हो चुका है। एसडीएम की निगरानी में रिपोर्ट बनी है, इसमें पुलिस और एलआइयू की भी सहमति बनी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से 25 नवंबर को केंद्रों की वास्तविक रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद भेजी जाएगी। उसके बाद परीक्षा केंद्रों की सूची स्पष्ट होगी। एसडीएम की तरफ से सत्यापन 18 नवंबर तक हो चुका है।
बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक होेने से पिछली बार बलिया की प्रदेश भर में किरकिरी हुई थी, उसे ध्यान रखते हुए इस बार केंद्र निर्धारण में कई तरह का सत्यापन किया गया है। 32 राजकीय, 91 एडेड और 484 वित्त विहीन विद्यालय हैं। परीक्षा केंद्र के लिए विद्यालयों की ओर से सुविधाओं का डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया है।
इस बार नहीं मिलेगा अग्रिम प्रश्न पत्र- बता दें पिछली बार जिले में 211 परीक्षा केंद्र बनाए थे। और परीक्षा तक प्रश्न पत्र जिला मुख्यालय के स्ट्रांग रूम से रखा था। वहां से परीक्षा केंद्रों को अग्रिम प्रश्न पत्र दे दिए जाते थे। इस बार अग्रिम प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे। पिछली बार प्रश्न पत्र 3 लेयर के लिफाफे में बंद था। दो केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में उसे खोला जाता था। इसके बाद भी पर्चा आउट हाेने की घटना को नहीं रोका जा सका। ऐसे में स्ट्रांग रूम बनाने को लेकर भी विभाग में मंथन चल रहा है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…