Categories: बलिया

बलिया – सब्जी से लदा वाहन बेकाबू होकर पलटा, हादसे में सिवान निवासी चालक की मौत

बलिया। खरसरा चट्टी के पास सिकन्दरपुर की तरफ से बलिया की ओर आ रही सब्जी लदा पिकअप वाहन बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसा नींद लगने की वजह से हुआ।

जानकारी के मुताबिक बिहार प्रांत के सिवान जिले के मैरवा निवासी विशाल गुप्ता 35 वर्ष पुत्र दिनेश गुप्ता पिकअप वैन में सब्जी लादकर सोमवार को बलिया की तरफ जा रहा था। अचानक खरसरा चट्टी के पास पिकअप वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और पिकअप में फंसे घायल चालक को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी।

फिर आसपास के लोगों और पुलिस ने चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं निरीक्षक बीपी पांडेय ने बताया कि शायद चालक को नींद आ जाने के कारण घटना हुई। पुलिस जांच-पड़ताल करेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago