Ballia- यूपी से बिहार को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु की संवरेगी सूरत, जल्द एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा

यूपी से बिहार को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु की सूरत संवारी जाएगी और मरम्मत के बाद इसे एक्सप्रेस वे में शामिल किया जाएगा। 2014 से पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद है लेकिन इस पुल के पास में ही एक नए पुल का निर्माण चल रहा है।

पुल का निर्माण तेज गति से हो रहा है। जिससे 2022 के आखिरी महीनों तक निर्माण कार्य पूरा होने का अनुमान है। बता दें कि 1977 में गैमन कंपनी के द्वारा बनाया गया यह पुल कमजोर हो गया है। जिसके चलते भारी वाहन इस वाहन से नहीं गुजर सकते। ऐसे में इसके पास ही नया पुल बनाया जा रहा है।

निर्माण ईकाई इंजीनियर ने बताया कि 2022 के आखिरी महीने में नया पुल तैयार हो जाने के बाद पुराने पुल की मरम्मत करायी जाएगी। इसका इस्तेमाल दूसरी लेन के रूप में किया जाएगा। इंजीनियर ने बताया कि पटना से लखनऊ फोर लेन के रास्ते में इन दोनों पुलों का महत्वपूर्ण स्थान है। नया पुल बिहार में जाने का लेन होगा, जबकि मरम्मत के बाद पुराने पुल का इस्तेमाल यूपी में आने वाली लेन के रुप में किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि पटना से बक्सर फोर लेन, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लिंक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का लिंक तीनों को भरौली में ही मिलना है। वहीं एक्सप्रेव-वे बनने और इसमें अलग अलग पुलों के मिलने से रहवासियों को काफी लाभ होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago