Categories: बलिया

पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने बताया क्यों छोड़ा भाजपा का साथ?

भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सपा का दामन थाम लिया है। भाजपा छोड़ने के बाद वह लगातार योगी सरकार को घेर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बयान दिया है और भाजपा छोड़ने का कारण भी बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार की विफलता के चलते बीजेपी छोड़ी है। सीएम योगी ने पहले बीएसपी विधायक उमाशंकर की फर्म को ब्लैक लिस्ट किया। मामला मैनेज होने के बाद उनकी फर्म को 3000 करोड़ का ठेका दे दिया।

सपा के लिए जान देने तैयार हूं- राम इकबाल सिंह- पूर्व विधायक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सपा मुझे टिकट न भी दे तो मैंने सपा के लिए अपनी जान देने को तैयार हूं। फ्री राशन आदि बांट कर बीजेपी सरकार चुनाव जीतना चाहती है। फ्री राशन बांट कर लोगों को बेरोजगार, अकर्मण्य बनाया जा रहा है।

राम इकबाल सिंह यही नहीं रुके। उन्होंने सीएम योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कोविड दौर में मंदिर बंद कर लोगों को शराब पिलाई। तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार को राशन कार्ड पर लोगों को फ्री शराब भी दे देनी चाहिए। ये भी कहा कि सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर पद खाली हैं। बेरोजगारी दूर करने के बजाय सरकार युवाओं को निकम्मा बनाने में सरकार जुटी हुई है। लोगों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने, सुविधाएं उपलब्ध कराने में बीजेपी सरकार विफल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago