Categories: बलिया

बलिया की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्थाः घंटों तड़पता रहा युवक पर नहीं आई एंबुलेंस

बलिया में स्वास्थ्य सुविधाओंं के हाल बेहाल है। हालात यह है कि सड़क दुर्घटना में घायल हुआ युवक चार घंटे सोनबरसा अस्पताल में तड़पता रहा लेकिन उसे लेने एंबुलेंस नहीं आई। एंबुलेंस के इंतजार में युवक की हालत बिगड़ती गई।

इसके बाद परिजन निजी वाहन से युवक को वाराणसी ले गए। बता दें कि दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी 20 वर्षीय अमर पांडेय बाइक से बिहार जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक दलन छपरा के पास घड़रोज से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एबुलेंस को बुलाने 108 पर कॉल करते रहे। लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। चार घंटे तक युवक अस्पताल में तड़पता रहा। जिसके बाद परिजन निजी वाहन से अस्पताल ले गए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago