Categories: बलिया

बलियाः लालगंज बाजार में दो गुटों में मारपीट, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। वहीं मामले को लेकर थाने पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

बताया जा रहा है कि घटना लालगंज बाजार की है। जहां बुधवार देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। इसमें एक पक्ष के 4 लोग और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच शुरु की। साथ ही रात में ही दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। हालांकि कुछ लोग भाग गए।

मामले को लेकर उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों ने नशे की हालात में आपस में झगड़ा किया था। एक-दूसरे ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उसी के साथ झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच चल रही है। अहतियात के तौर पर पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है। उधर मामले को लेकर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह समर्थकों संग दोकटी थाने पर पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष का ट्रांसफर होने तक धरना देने की घोषणा की है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago