Categories: बलिया

बलियाः उपजिलाधकारी ने मुस्लिम समुदाय के साथ की बैठक, कहा किसी के बहकाबे में न आएं

बलियाः यूपी के अलग अलग शहरों में लगातार आगजनी व पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे तनाव का माहौल पैदा हो रहा है। इसी के मद्देनजर बलिया में उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में मदरसों के संचालक, मौलानाओं व सभ्रांत मुस्लिम बंधुओं के साथ बैठक आयोजित की।

इस दौरान उपजिलाधिकारी ने मुस्लिम भाईयों से आपसी सोहार्द्र बनाए रखने की अपील की साथ ही कहा कि किसी के बहकाबे में न आएं। उन्होंने हल्का लेखपाल और बीट के सिपाही व दरोगा को निर्देशित किया कि लोगों को समझाएं ताकि कहीं पर भी माहौल खराब न हो।

साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैस ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि आप लोग आपसी भाईचारे के साथ रहे और सौहार्द के साथ नमाज अदा करे। अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या अराजकता फैलाते पाया जायेगा उसके खिलाफ दण्डात्मक करवाई की जाएगी। इस मौके पर बैठक में इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मदनलाल सहित भारी संख्या में मदरसा संचालक , मस्जिदों के मौलवी और सम्भ्रांत मुस्लिम बन्धु शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago