Categories: बलिया

बलिया के गजब और बेखौफ चोर, दही-रोटी खाकर बीजेपी नेता के घर की चोरी, लाखों किया पार

बलिया में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बैरिया में बदमाशों ने बीजेपी नेता के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता के घर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण, 01 लाख 21 हजार रुपये नगद और एक दर्जन से अधिक कीमती साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। और पुलिस के हाथ खाली हैं।सिर्फ कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

दही-रोटी खाकर चोरी-घटना रेवती थाना क्षेत्र के सियरहिया गांव की है। जहां शनिवार की रात किसी तरह आंगन में पहुंचे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। लाखों के जेवर, नकदी के साथ ही कीमती सामान चोरी कर लिया। यही नहीं चोर नीचे के कमरे में फ्रीज से दही निकालकर रोटी के साथ खाए भी है। बगल के रामनाथ मौर्य के घर मे भी चोर घुसकर कमरों को टटोला, लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा। एक महिला जग गई, जिससे चोर भाग खड़े हुए।

फरियादी भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र मौर्य ने बताया कि मैं और मेरा परिवार दो मंजिला मकान के ऊपर के कमरे में सोया हुआ था। पिताजी सुदामा मौर्य और मेरा पुत्र अनूप घर के बाहर कोठरी में सोए हुए थे। किसी तरह आंगन में पहुंचे चोरों ने घटना को अंजाम दिया हैं। सोने चांदी के आभूषण के अलावा अलमारी में रखा मेरा 65 हजार, मेरे पुत्र का नौ हजार व दूसरे कमरे में बक्से में रखा मेरी पत्नी का 40 हजार व मेरे लड़कियों का सात हजार रुपये चोरों ने चुरा लिया। घटना की सूचना पर रात में ही 112 नंबर पुलिस पहुंची।

4 दिन पहले चोरी की कोशिश- बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले पारस वर्मा की चार दुधारू मवेशी खोलकर चोर रात में ले जा रहे थे, लेकिन लोगों ने पीछा करके देवपुर रेगुलेटर से आगे मवेशियों को पकड़ लिया। चोर भाग गए।लगता है उन्हीं चोरों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस अब जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है। देखना होगा पुलिस को कब तक कामयाबी मिलती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago