बलियाः रेवती थाने के इंस्पेक्टर रामायण सिंह एक व्यक्ति पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक राजेश पांडेय उर्फ सोनु पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके चाचा की तहरीर पर इंस्पेक्टर के द्वारा मेरे खिलाफ फर्जी FIR दर्ज की है।
फरियादी ने आरोप लगाए हैं कि 7 जून को मैं दिल्ली में था, लेकिन पुलिस ने 7 जून को अपराध दिखा दिया। पीड़ित के मुताबिक मेरे चाचा ने मेरे पिता पर खेत का कब्जा करने का आरोप लगाया। चाचा की शिकायत पर पुलिस ने फरियादी पर ही केस दर्ज कर लिया साथ ही फरियादी के पिता के साथ मारपीट की।
पीड़िता का कहना है, कि मुझ पर केस दर्ज होने के से मेरे पिता काफी ज्यादा सदमे में हैं। फरियादी का कहना है कि पुलिस ने मेरे खिलाफ 7 जून का अपराध दर्ज किया है, जिसमें मेरे द्वारा किसी कन्हैया के साथ मारपीट की गई है, जबकि मैं दिल्ली में रहता हूं, उस तारीख को भी दिल्ली में था। मेरे घर में लगे सीसीटीवी इस बात का प्रमाण है।
फरियादी ने मांग की है कि झूठा मुकदमा दर्ज करने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही की जाए। फरियादी की मांग है कि अपराधिक षडयंत्र रचकर फर्जी मुकदमा लिखने वाले इंसपेक्टर और फर्जी रिपोर्ट लिखवाने वालों के घर पर बुल्डोजर चलाया जाए। जिसके मुताबिक क्षेत्राधिकारी बैरिया के द्वारा अवगत कराया गया है कि सोनू पाण्डेय के पिता अपने भाईयों के हिस्से की जमीन जबरदस्ती जोत लिए है, जिसकी सूचना पर उक्त मामले की जांच के लिए बुलाया गया था।
पूर्व में भी थाने की फोर्स गई थी तो सिपाहियों को सरकारी कार्य करने में बाधा डाली गई थी। पैसे लेने व मारपीट की बात को बलिया पुलिस द्वारा खंडन किया जाता है। क्षेत्राधिकारी बैरिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…