केंद्रीय मंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी, बलिया में तैयारी शुरु, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी 27 फरवरी को बलिया आएंगे। इस दौरान वे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है।

केंद्रीय मंत्री वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सुबह 11.40 बजे चितबड़ागांव पहुंचेंगे। यहां पहले जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे  का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। चितबड़ागांव में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहे नया पुल का कार्य जहां जोरों पर है, वहीं पुराने पुल के पास लिंक रोड का निर्माण शुरू हो गया है। यह फोरलेन लिंक मार्ग ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज से जुड़ेगा। इससे यूपी-बिहार से पटना, लखनऊ और दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago