Categories: बलिया

बलिया में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक बार फिर 2 आरोपी गिरफ्तार

बलिया पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत परीक्षा केंद्रों में विशेष जांच की जा रही है।

रेवती थाना के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ जब जांच करने पहुंचे तो पी.डी. कॉलेज गायघाट और रेवती इंटर कॉलेज में दो युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए मिले। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान मुन्ना यादव पुत्र श्रीनाथ यादव निवासी रत्तिछपरा थाना रेवती और छोटू कुमार राजभर पुत्र रमाशंकर राजभर निवासी जगदीशपुर (बाबा का डेरा) थाना सहतवार के रुप में हुई है। मुन्ना यादव पी.डी कॉलेज और छोटू रेवती इंटर कॉलेज में फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा था। फिलहाल दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, कॉन्सटेबल दिनेश पाल का योगदान रहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

12 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago