Categories: बलिया

बलियाः लाखों के गबन के मामले में तत्कालीन प्रमुख समेत दो पर मुकदमा दर्ज

बलिया में 15 लाख 77 हजार रूपये के गबन के मामले में तत्कालीन प्रमुख समेत 2 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गबन की जांच जिला विकास अधिकारी एव सहायक अभियंता जिला ग्राम विकास अभिकरण बलिया द्वारा की गई थी। इस जांच के बाद कार्रवाई हुई।

शासकीय धन का गलत तरीके से आहरित करने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित फर्म सप्लायर के विरुद्ध सोमवार की शाम सहायक जिला पंचायत अधिकारी द्वारा स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।

पंजायत राज अधिकारी श्रवन कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत बांसडीह में गलत तरीके से 15 लाख 77 हजार पांच सौ रुपए का गबन 2017 से 2021 के बीच तत्कालीन ब्लाक प्रमुख सुशील कुमार सिंह एव सप्लायर फर्म के मालिक रंजय कुमार सिंह ने किया है।

इस मामले में जिला विकास अधिकारी और सहायक अभियंता जिला ग्राम विकास अभिकरण ने इस मामले में जांच की। कोतवाली योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उपरोक्त व्यक्तियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago