Categories: बलिया

बलिया में 100 किसानों की 500 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड का पंप था खराब

बलिया में गर्मी का मौसम आते ही आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। जहां ग्राम पंचायत चांद दियर के बकुलहा दियारे में अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। जिससे 500 एकड़ गेहूं की फसल और डंठल जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड का पंप खराब होने से किसानों को बहुत नुकसान हुआ।
बताया जा रहा है कि अधसीझुआ के पास खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल मे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे इलाके में फैल गई। लगभग 500 एकड़ फसल और डंठल को अपनी जद में ले लिया। हादसे में 100 किसानों की 500 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल राख बन गई।

इस हादसे में मुख लाल यादव अधसिझुआ, सुरेंद्र यादव बकुलहा, पंचानन ठाकुर, विक्रम यादव, छितेश्वर यादव बकुलहा, विरोधी यादव गुमानी के डेरा, त्रिलोकी चौधरी टोला फतेराय, हंस लाल चौधरी, राजेंद्र यादव बकुलहा, दीनानाथ यादव, नागेंद्र यादव टोला और शिवन राय सहित लगभग 100 किसानों की फसल जल गई।

वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन उसका पंप खराब था। पानी ट्यूबेल से लाकर आग बुझाने में लगी हुई थी। जिसके चलते आग बुझाने में काफी देर हुई। हालांकि आसपास के गांव के ग्रामीण और चांद दियर चौकी के पुलिसकर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे।

हादसे की सूचना पर विधायक जयप्रकाश अंचल, क्षेत्रीय लेखपाल राजीव गिरी, चौकी इंचार्ज चांद दियर गुरु प्रसाद सिंह और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन के पास कोई माकूल व्यवस्था नहीं है। अग्निशमन केंद्र इब्राहिमाबाद की दोनों गाड़ियां बेकार साबित हो रही हैं। सरकार के उपेक्षात्मक रवैया के कारण किसानों को करोड़ों का नुकसान हुआ।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago