Categories: बलिया

शादी के 22 साल बाद पत्नी से अलग हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी सिंह अलग हो गए हैं। शादी के 22 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया है। अदालत ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी है।

पिछले कई सालों से दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह के बीच में मनमुटाव चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। साल 2012 में परिवारिक विवाद की वजह से दोनों के बीच दूरियां काफी ज्यादा बढ़ गई थी। स्वाति सिंह ने पारिवारिक विवाद की वजह से 2012 में दयाशंकर सिंह से तलाक के लिए लखनऊ में पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया था।

इसके बाद अदालत ने तलाक पर मुहर लगा दी। स्वाति सिंह योगी 1.0 में मंत्री भी रह चुकी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमों के दौरान दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह करीब आए और शादी के बंधन में बंध गए। दयाशंकर सिंह और स्वाति के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। दोनों स्वाति के साथ रहते हैं।

2017 विधानसभा चुनाव से पहले दयाशंकर सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद जब दयाशंकर सिंह के परिवार को भी इस विवाद में घसीटा गया तो स्वाति सिंह बसपा नेताओं के खिलाफ मुखर हुई और चर्चा में आई।

इसके बाद उन्हें लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से भाजपा ने टिकट दिया और वह विधायक निर्वाचित हुईं। हालांकि 2022 में स्वाति सिंह का टिकट काट दिया गया और दयाशंकर सिंह बलिया सदर से भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित होने के बाद वर्तमान में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago