Categories: बलिया

बलिया- एक दिन में दो लाइनमैन की मौत, पूरा विभाग गमगीन

बलिया में अचानक 2 लाइनमैन की एक ही दिन मौत होने से विद्युत विभाग में मातम छा गया। बेल्थरा रोड तहसील के नगरा थाना क्षेत्र में संविदा पर कार्यरत दो लाइनमैनों की मौत गई। ऐसे में लोगों ने घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही विभाग ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दिलाने का भी भरोसा जताया है।

बताया जा रहा है कि, नगरा विद्युत उपकेंद्र पर सोनाडीह साइड पर कार्यरत संविदा कर्मचारी 40 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र लेढ़ा राम दोपहर 3:30 बजे साइड पर काम कर रहा था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ी। इसके बाद वह वह अपने घर लौट गया। लोगों की माने तो घर पहुंचने पर उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी सांस टूट गई।

इधर जय प्रकाश की मौत की सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारीगण अभियंता सत्यम गौड़ के साथ उसके आवास पर पहुंचकर इसकी जानकारी ले ही रहे थे कि तभी ताड़ी बड़ागांव के पूरैनी गांव निवासी 45 वर्षीय लाइनमैन तारकेश्वर सिंह उर्फ लोहा सिंह की भी मौत की खबर मिली। लोहा सिंह भी विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत थे। एक ही दिन दो लाइनमैन की मौत से पूरा विभाग गमगीन है।

उधर एक ही दिन विभाग के दो कर्मचारियों की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, जय प्रकाश की मौत जहां हृदय गति रुकने से हुई है। लोहा सिंह की मौत पेशाब में रुकावट आने से बताया जा रहा है। उधर विभाग ने दोनों कर्मचारियों को सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago