Ballia- फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर ली नौकरी, बीएसए ने जारी किया नोटिस

बलिया में बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति का मामला सामने आने के बाद बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र गड़वार के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रधानाध्यापक के द्लवारा दूसरे व्यक्ति के अंक पत्र और फर्जी निवास पत्र के आधार पर नियुक्ति ली गई है। जानकारी के मुताबिक बीएसए ने गड़वार शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरभारी कला के प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव पुत्र चंद्रिका प्रसाद को नोटिस जारी किया है।

बताया जा रहा है कि देवेंद्र यादव पुत्र चंद्रिका यादव, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय मढि़या अमीरनगर विकास खंड कुंभी, जिला लखीमपुरखीरी के शैक्षिक दस्तावेजों में अंकित नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, अनुक्रमांक, पूर्णांक और प्राप्तांक एक समान है। इसके अलावा उनके मूल निवास जनपद महाराजगंज के उप जिलाधिकारी सदर की ओर से बताया गया है कि बलिया में तैनात प्रधानाध्यापक देवेंद्र यादव का निवास प्रमाणपत्र गलत और फर्जी है।

ऐसे में अब प्रधानाध्यापक के उपर कार्यवाही की तलवार लटकी नजर आ रही है। शासन के स्पेशन टॉस्फ फोर्स ने जांच की है। साथ ही देवेंद्र यादव को नोटिस जारी कर एक हफ्ते के अंदर जबाव मांगा गया है। इस बाबत बीएसए शिवनारायण सिंह ने कहा कि इस मामले में शिक्षक को नोटिस जारी कर पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जबाव न देने पर ऐसा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago