Categories: बलिया

बलिया- बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कनेक्शन काटे, 3.50 लाख की वसूली

बलिया। बिजली विभाग की चेतावनी के बाद भी मनमानी करने वाले बकायदारों पर कार्रवाई की गई है। बिजली विभाग ने अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने पर मुकदमा दर्ज किया तो बाइपास बिजली का प्रयोग कर करने पर भी कार्रवाई की। साथ ही बकायदारों के कनेक्शन भी काटे हालांकि वसूली के बाद उनके कनेक्शन जोड़ भी दिये।

45 बकायेदारों का कनेक्शन काटा- विजिलेंस टीम और विभागीय टीम ने 25 लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया और 45 बकायेदारों का कनेक्शन काटा। बकायेदारों से 3.50 लाख की वसूली के बाद उनका कनेक्शन जोड़ा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सैयद अब्बास रिजवी, दिनेश कुमार, विक्रमवीर सिंह, प्रमोद सिंह सहित लाइनमैन मौजूद रहे।

9 पर मुकदमा, 15 के काटे अवैध कनेक्शन- रसड़ा के छितौनी गांव में भी बिजली विभाग की कार्रवाई देखने को मिली। जहाँ विभागीय अधिकारियों और विजिलेंस टीम ने छापेमारी के दौरान बाइपास बिजली का प्रयोग कर रहे 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही गांवों में बिजली की चोरी कर रहे 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता आरपी सिंह, सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता योगेश यादव आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago