Categories: बलिया

बलिया- मजदूरी छोड़ ‘कलम’ थामेंगे 50 बेसहारा बच्चे, बाल श्रमिक विद्या योजना में हुआ चयन

बलिया। श्रम विभाग की बाल श्रमिक विद्या योजना असहाय बच्चों के लिए एक बड़ा सहारा बन रही है। योजना का लाभ जिले के 50 बच्चों को मिलने जा रहा है। 50 बच्चों में 24 बालिका और 26 बालक हैं। जिनका चयन इस योजना के लिए हुआ है। सरकार की इस योजना से असहारा बच्चों को जोड़ा जा रहा है। और अब बच्चे भी बाल मजदूरी छोड़कर पढ़ाई में रुचि दिखाने लगे हैं। सरकार की योजना से बाल मजदूरी करने वाले बच्चों का जीवन बदलेगा। उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।

बता दें यह योजना उन बच्चों के लिए हैं। जिनके माता-पिता या फिर दोनों में से कोई एक नहीं है, या फिर माता-पिता के दिव्यां, असाध्य रोग से पीड़ित या भूमिहीन परिवार से हों। योजना के तहत कक्षा दस तक के बालकों को पढ़ाई के लिए एक हजार और बालिकाओं को 1200 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। इसके लिए लाभार्थी की उम्र 8 से 18 साल के बीच होनी चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में सिर से अभिभावकों का साया उठने पर अधिकांश बच्चे स्कूल से दूर हो जाते हैं। ऐसे में सरकार की योजना के बेसहारा के लिए सहारा है।

मजदूरी छोड़ थामी कलम- सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सुखपुरा के दो बच्चों के सिर से पिछले साल जुलाई में मजदूरी करने वाले पिता का साया उठ गया। इसके बाद मां और बेटों के सामने संकट खड़ा हो गया। ऐसे में मां मेहनत-मजदूरी करने लगी। बेटे भी उसके साथ जाने लगे। उनका स्कूल छूट गया। इस बीच बाल श्रमिक योजना के तहत बच्चों को चयन हो गया। दोनों को हर माह एक-एक हजार रुपये मिलने लगे हैं। अब वे फिर से स्कूल जाने लगे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago