बलिया। यूपी के बलिया में फर्ज़ी किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं। जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 5 हजार 656 किसान अपात्र मिले हैं, जिन किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा भेजा जा चुका है। अब भारत सरकार ने राज्य सरकार को अपात्र किसानों की सूची भेजकर वापस लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अपात्र किसानों से वसूली के लिए राज्य सरकार ने बलिया की सूची भेजी है ।
उप निदेशक कृषि विभाग इंद्राज की मानें तो आयकर दाता जो भी हैं उनको अपात्र की श्रेणी में रखा गया है। किसानों के खातों के डिटेल्स का डाटा भारत सरकार द्वारा आयकर विभाग से टैली कराते हुए जानकारी ली जा रही है। जिन किसानों का आयकर विभाग के पोर्टल पर आयकर रिटर्न हुआ है। ऐसे किसानों का पैसा रोक दिया गया है। उनकी सूची भारत सरकार द्वारा राज्यों को उपलब्ध कराई गई है।
बता दें जनपद बलिया में 5 हजार 656 ऐसे लाभार्थी की सूची दी गयी है। वहीं पैसा वापस लेने की कोई समय सीमा तो निर्धारित नहीं की गई है कहा गया है कि जितनी जल्दी हो सके इसकी वापसी कराई जाए।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…