Categories: featured

बलिया: बस और बाइक सवारों में भिड़ंत, दो की मौत

बलिया में सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग घायल हो रहे हैं, जान गवां रहे हैं। ताजा मामला फेफना रसड़ा रोड पर रामगढ़ गांव का है। जहां एक बस और बाइक सवारों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम यह हादसा हुआ। जहां रसड़ा से बलिया आ रही आजमगढ़ डिपो की बस से एक बाइक पर सवार दो युवकों की आमने सामने टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक बस के पहिये के नीचे आ गए।

इस गंभीर हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और मृतकों की शिनाख्त में जुट गई। पुलिस को एक मृतक के पास से आधार कार्ड व एक सेल्स कम्पनी का आई डी कार्ड मिला जिसके आधार पर उसकी पहचान आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाने के करोहि ग्राम के कृष्ण मुरारी के रूप में हुई है।मृतक युवक बलिया में सेल्स का कार्य करता था ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago