बलिया में बड़ा स्टिंग, बड़ा खुलासा…भांग की आड़ में गांजे की बिक्री !

बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र में सरकारी भांग की दुकान पर गांजा बिक्री का खुलासा हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा किए गए स्टिंग से भंडाफोड़ हुआ है। घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा होने पर सिपाहियों ने गांजा बेचने वाले को हिरासत में ले लिया है और उसे थाने पर लाया गया है। जहां पहले तो ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही थी। बिक्री का वीडियो भी वायरल हुआ था। नरहीं थाना के कर्मचारियों की संलिप्तता भी पाई थी। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। हालांकि अब गांजे बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।दरअसल नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली गोलम्बर स्थित गाजीपुर बस स्टैंड के पास भांग की दुकान पर गांजा बेचने का मामला सामने आया। NH-31 सड़क पर गांजा बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में सरकारी भांग की दुकान पर खुलेआम गांजा बिकता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में नरहीं थाना के कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और मामले में नरही थाना के कारखास सिपाहियों का भी नाम आ रहा है।

भरौली स्थित पिकेट से महज 100 मीटर की दूरी पर गुमटी में चल रही भांग की दुकानपर गांजा बेचने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की जाती रही लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने दुकान पर गांजा बेचने के स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा किया कि यहां गांजा बिकता है घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा होने पर पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने गांजा बेचने वाले को हिरासत में ले लिया है और उसे थाने पर लाया गया है।बता दें बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बाद भरौली गंगा पुल शराब तस्करों का प्रमुख रास्ता बन गया है। इस गंगा पुल से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी होती है। हालांकि शराब तस्करी नाव के सहारे भी होती है।वहीं मामले में पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अब देखने होगा कि इसके बाद मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago