Categories: featured

इस तारीख को बलिया आ सकते हैं सीएम योगी, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

बलिया के रसड़ा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम की तैयारी में प्रशासनिक अमला जुट गया है। चर्चा है कि 17 सितंबर को सीएम योगी रसड़ा आ सकते हैं। इसको लेकर प्रशासनिक अमला मैदान में है। अभी कार्यक्रम स्थल का चयन नहीं हुआ है लेकिन अधिकारी लगातार जायजा ले रहे हैं।शुक्रवार को डीएम आदिति सिंह, सीडीओ प्रवीण कुमार व अन्य अधिकारी रसड़ा यहां पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर रामलीला मैदान व पकवाइनार स्थित बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कालेज के ग्राउंड का अवलोकन किया। कार्यक्रम कहां होगा यह फिलहाल तय नहीं है लेकिन प्रशासनिक अमला रामलीली मैदान में ही तैयारियों में जुटा है।

सीएम कब रसड़ा आएंगे इसकी तिथि निर्धारित नहीं है लेकिन चर्चा है कि 17 सितंबर को सीएम दौरे पर आ सकते हैं लिहाजा जिले के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से श्रीनाथ मठ स्थित रामलीला मैदान में साफ-सफाई के साथ ही गड्ढों को भरने, जमीन समतल करने आदि का काम तेजी से कराया जा रहा है। शनिवार को नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि वशिष्ठ नारायण सोनी खुद रामलीला मैदान पर अपनी देखरेख में गैमजेन व जेसीबी मशीन के साथ ही मजदूरों को लगाकर काम करा रहे थे। कुलमिलाकर सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago