Categories: बलिया

बलिया- डॉक्टर से मारपीट के बाद लूट, बाइक सहित नकदी ले भागे बदमाश

बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट डॉक्टर के साथ लूट वारदात सामने आई है।जहां बाइक सवार बदमाशों ने प्राइवेट डॉक्टर अरविंद शर्मा की पहले तो पिटाई और फिर बुलेट के साथ ही 70 हजार की नकदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।उन्होंने किसी तरह पुलिस स्टेशन पहुंचकर वारदात की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। ताकि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना डिहवां के पास की है। इंदरपुर के रहने वाले डॉक्टर का सलेमपुर चट्टी पर दवाखाना है। वह दोपहर में अपना दवाखाना बंदकर बुलेट से सिकंदरपुर किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच डिहवां सुनसान स्थान पर दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद पिटाई करते हुए उनकी बुलेट बाइक सहित नकदी और मोबाइल छीनकर भाग निकले। बदमाशों की पिटाई से वह काफी देर तक बदहवास की स्थिति में रहे। किसी तरह से कुछ दूर पर स्थित डिहवां चट्टी पर पहुंच कर लोगों को घटना की जानकारी दी।

वहीं बदमाश सिकंदरपुर की तरफ भाग निकले। पुलिस के काफी छानबीन के बाद भी बदमाशों का पता नहीं चल सका। प्राइवेट डॉक्टर ने इस मामले में तहरीर थाने में दे दी है। सीओ सिकंदरपुर अशोक मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर बदहवास की स्थिति में देर रात तक रहे। घटनास्थल भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago