बलिया। चुनाव का समय नजदीक हो तो दल-बदल की राजनीति होना आम बात है। अक्सर चुनाव से पहले नेता एक पार्टी का हाथ छोड़ दूसरी पार्टी का साथ निभाने लगते हैं। अपनी पार्टी से सालों का बंधन तोड़ विपक्षी पार्टी में शामिल होने से गुरेज नहीं करते और जब एक पार्टी के सीनियर नेता दूसरी पार्टी में जाने का ऐलान करते हैं तो राजनैतिक पारा चढ़ना लाज़मी है।
इसी बीच सपा के प्रमुख नेता के आम पार्टी पार्टी का दामन थामने की खबर ने बलिया का राजनैतिक पारा चढ़ा दिया है। प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री के चचेरे भाई और 25 साल से सपा की राजनीति कर रहे सतीश चौधरी उर्फ नागा चौधरी ने सपा को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपना नया साथी चुना है। चौधरी के आम आदमी पार्टी में आने से जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी मिशन 2022 को सफल बनाने में जुटी हुई है वहीं दूसरी ओर नागा चौधरी के दल बदलने से राजनीतिक हलचल मची हुई है।
बता दें कि शनिवार को फेफना स्थित एक होटल में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए नागा चौधरी ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जो जनहित में बेहतर कार्य कर रहे है। उनके नीतियों से प्रभावित होकर मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूूं। एक सवाल के जवाब में कहा कि यह समय बताएगा कि मैं चुनाव लड़ूंगा कि नहीं लेकिन अभी फिलहाल आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिये अपनी पूरी टीम के साथ लग गया हूं। जिले की राजनीति में नागा चौधरी सक्रिय भूमिका में कैसे होंगे ये तो वक्त बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि नागा चौधरी के आप में आने से आम आदमी पार्टी पहले से और मजबूत होगी। इस अवसर पर बलिया नगर विधानसभा प्रभारी अजय राय मुन्ना, महिला जिलाध्यक्ष निभा पाण्डेय, जिला सचिव डा0सोमनाथ, विक्रमा राय, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, चेरूइयां के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…