Categories: बलिया

बलियाः खेत की रखवाली करने गए दो भाईयों पर फायरिंग, एक घायल

बलियाः ठेकहां गांव में दो भाईयों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई खेत की रखवाली करने के लिए खेत में सो रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने हमला कर दिया।

घटना में एक भाई को मुंह में गोली लग गई, जबकि दूसरा भाई बमुश्किल बचा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बैरिया पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहा गांव निवासी अमित कुमार राम (18) पुत्र संतोष राम की घर के पास ही सब्जी की खेत है। अमित फसल की रखवाली के लिए प्रतिदिन खेत में ही सोता है। अमित का फुफेरा भाई दुबहड़ गांव निवासी अभिषेक राम (19) रविवार को नानीघर आया था। रात में वो भी अमित के साथ खेत में ही सोने चला गया।

इसी बीच रात में कुछ अज्ञात बदमाश सीधे खेत में पहुंचे और दोनों भाईयों पर फायरिंग कर दी। अभिषेक के मुंह पर गोली लगी। अमित बाल-बाल बचा। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अभिषेक को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि किसी नागरिक द्वारा मुझे सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर पुलिस गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago