Categories: बलिया

बलियाः दोषियों की गिरफ्तारी और परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे व्यापारी

बलिया के गन व्यापारी लाइव सुसाइड मामले में अब तक केवल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है। बाकी आरोपी फरार है। जिसको लेकर एक तरफ मृतक के परिजन आक्रोश में है तो वहीं दूसरे तरफ व्यापारियों में भी जमकर आक्रोश है।

आज संयुक्त व्यापार के बैनर तले व्यापारी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों के संबंध में जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जितने भी आरोपी हैं उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी सहित 50 लाख का मुआवजा दिया जाए।

इसके साथ ही व्यापारियों ने बैनामा को रद्द करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 8 फरवरी तक हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता तो 9 फरवरी को बलिया बंद किया जाएगा। जिसमें सभी व्यापारी संगठन शामिल होंगे। गौरतलब है कि एक फरवरी को नंदलाल गुप्ता नामक व्यापारी ने सूदखोर से तंग आकर सुसाइड कर ली थी। मामले में 13 नामजद और 5 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ। इसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 months ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 months ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

5 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

5 months ago