बलिया। जनपद के चितबड़ागांव क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। चितबड़ागांव थाना अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गाजीपुर जिला के करीमुद्दीन निवासी 45 वर्षीय रविन्द्र जायसवाल बलिया से मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे।
तभी अचानक नगर पंचायत कार्यालय चितबड़ागांव के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में रविंद्र जायसवाल के साथ लिए दूसरी बाइक चालक बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बांसडीह रोड निवासी 38 वर्षीय मुकेश मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भिजवाया।
जहां इलाज के दौरान ही रविंद्र जायसवाल की मौत हो गई। वहीं चिकित्सकों ने मुकेश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।परिजनों द्वारा उसे वाराणसी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…