बलिया- 2 साल में नहीं बन पाया जीजीआईसी, नाराज कलेक्टर ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

बलिया। डूहा विहरा में राजकीज बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण 2 साल बीत जाने के बाद भी अधूरा है। और अब इस मामले को कलेक्टर ने अपने संज्ञान में लिया है। और मामले में जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। साथ ही कमेटी से एक सप्ताह में रिपोर्ट में मांगी है। दरअसल डूहा विहरा में निर्माणाधीन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। मामले में बार-बार शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने मामले में संज्ञान में लिया। निर्माण में देरी होने पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की।

साथ ही PWD के अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय समिति का गठन किया है। टीम को तत्काल निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को भी कहा है। गौरतलब है कि साल 2019 में प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद जीजीआईसी के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को 61.35 लाख रुपये मुहैया कराया गया था। जमीन की उपलब्धता न होने के कारण कॉलेज लीलकर गांव से स्थानांतरित होकर डुहा बिहरा में स्थापित कर दिया गया था।

जमीन मिलने के बाद भी कॉलेज का निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पाया। निर्माण में देरी की शिकायतों के बाद डीएम ने अब कार्रवाई के लिए कदम उठाया है। कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी पर शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल ने भी कार्यदायी संस्था के निदेशक सहित जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा है। 3 दिन के अंदर उपभोग प्रमाण पत्र और कार्य की गुणवत्ता रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। कॉलेज के निर्माण का मामला अब कलेक्टर के संज्ञान में हैं। देखना होगा कि जांच कमेटी कब तक कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपती है। और फिर आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago