बलिया जेल में कैदियों ने काटा बवाल, दो गुटों में पत्थरबाजी की खबर, मौके पर DM-SP

बलिया। बलिया की जिला कारागार में बुधवार की शाम बवाल हो गया। बंदियों ने जमकर उत्पात मचाया। बंदी जिला कारागार में करीब आधे घंटे से कैदी उत्पात मचा रहे हैं। बंदियों को काबू में करने के लिए जेल प्रशासन ने पुलिस और पीएसी को भी भेजा लेकिन बंदियों के पथराव के आगे पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने बंदियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। बताया जाता है कि जेल अफसरों के खिलाफ बंदियों ने मोर्चा खोल दिया है।

हालात बिगड़ने की खबर मिलते ही बलिया की डीएम अदिति सिंह और एसपी विपिन ताडा भी मौके पहुंचे हैं। बंदियों को किसी तरह समझाने और शांत करने की कोशिश हो रही है। कई थानों की पुलिस बल भी बुलाया गया है। जानकारी यह भी मिल रही है कि बंदियों के दो गुटों में मारपीट के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते पूरे जेल में मारपीट और हंगामा शुरू हो गया। फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर बुला ली गई हैं।

कैदियों का तांडव लगातार जारी है। दोनों ओर से पत्थरबाजी तक हो रही है। हालांकि प्रशासन स्थिति को कंट्रोल में करने की कोशिश कर रहा है। बता दें हालाहि में नये जिला कारागार अधिक्षक यूपी मिश्रा को बलिया जेल का चार्ज मिला।
कैदियों के हंगामे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन कैदियों को समझाने की कोशिश रहा है। हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। कैदियों पर बल का प्रयोग भी किया जा रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago