बलिया। जिले के रेवती इलाके के एक गांव में युवती के साथ रेप कर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
रेवती थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (21) के साथ लक्ष्मण शर्मा और देवेन्द्र वर्मा ने गत दो अप्रैल को बलात्कार किया था और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में युवती के पिता की शिकायत पर दोनों युवकों के विरुद्ध गत पांच मई को नामजद मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को दोनो आरोपियों को ग्राम मुनछपरा से गिरफ्तार कर लिया।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…