बलिया। जिले में किसी भी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं खरीद नहीं हो रही है। कहीं अनाज के बोरों का आभाव है तो कहीं कर्मचारियों के अभाव के कारण खरीद नहीं हो पा रही है। सर्वाधिक कष्ट तो यह है कि जिन किसानों का क्रय केंद्रों में टोकन दिया है वह भी जब क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर आते हैं तो क्रय केंद्रों पर अधिकारी द्वारा हिला हवाली किया जा रहा है, आदि तमाम शिकायतों को लेकर शनिवार को सपाइयों ने जिलाधिकारी से मिला।
मांग किया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर जारी किए गए टोकनों के मुताबिक तत्काल गेहूं खरीदा जाए । किसानों को क्रय केंद्रों पर बुलाए गए तिथि पर गेहूं अगर नहीं खरीदा गया तो किसानों को प्रति दिन के हिसाब से क्षतिपूर्ति के रूप में ट्रैक्टर का किराया सरकार द्वारा दिया जाए । किसानों को अपने गेंहू अपने नजदीकी क्रय केंद्रों पर बेचने की व्यवस्था की जाए।
बेमौसम हुई बारिश एवं तूफान के कारण क्रय केंद्रों पर अन्य अनियमितताओं को देखते हुए गेहूं क्रय की तिथि 30 जून तक बढ़ाई जाए। पत्रक देेने वालों में मुख्य रूप से नेता मौजूद रहे वह इस प्रकार हैं नारद राय, संग्राम सिंह यादव, व्यास गौड़, संजय उपाध्याय, मिठाई लाल भारती, जयप्रकाश यादव मुन्ना,जमाल आलम, अजय यादव, दिनेश यादव, पुना सिंह, रविंदर यादव, परमात्मा पांडे, राजकुमार पांडे, अजीत यादव, देवेंद्र यादव, जलालुद्दीन जेडी, प्रदीप गुप्ता,
परमात्मा नंद चौधरी, मुन्ना गिरी, सभाजीत यादव गुड्डू, अरविंद यादव, यादवेंद्र यादव, उमाशंकर साहनी, मुलायम यादव, फजले रहमान, उस्मान जी, अरुण शर्मा, राजेंद्र यादव, रमेश यादव, राधेश्याम यादव, सुरेंद्र प्रताप यादव, हनुमान यादव, अशोक यादव, अनिल कनौजिया, तेज बहादुर यादव, आदि लोग एवं किसान मौजूद थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…