बलिया के बीनू सिंह बने युवा कल्याण अधिकारी, ज़िले के युवाओं के रोल मॉडल

बलिया : बलिया न सिर्फ़ आज़ादी के नायकों और क्रांतिकारियों की धरती है बल्कि अब आज़ाद मुल्क को विकास की पटरी पर लाने में भी हमारे ज़िले के युवा हर क्षेत्र में अव्वल हैं. अपने बलिया से निकले तमाम युवा अलग अलग क्षेत्रों में अपना नाम रौशन कर रहे हैं.

बात चाहे प्राइवेट सेक्टर की हो या फिर सरकारी अमले की, हर क्षेत्र में हमारे बलिया के छात्रों ने कमाल किया है. वहीं बलिया ने देश और प्रदेश में एक से बढ़कर एक अधिकारी दिए हैं जो आज अपना काम बखूबी अंजाम दे रहे हैं. यह सिलसिला लगातार आगे बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में अब एक और नाम बिनू कुमार सिंह का भी जुड़ गया है. आपको बता दें कि बिनू कुमार सिंह का सेलेक्शन युवा कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है.

बिनू कुमार सिंह बलिया जिले के ब्लाक चिलकहर के डुमरी गांव के निवासी शशिकांत सिंह के पुत्र हैं. दिलचस्प बात यह भी है कि बिनू कुमार सिंह इससे पहले भी पदों पर अपनी सेवा दे चुके है. अभी वह लोवर पीसीएस रैंक के अधिकारी हैं. बिनू कुमार सिंह के युवा कल्याण अधिकारी के पद पर सेलेक्ट होने की खबर जैसी ही उनके गांव पहुँची, लोगों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा.

अब इस ख़ुशी के मौक़े पर बधाई देने के लिए उनके घर पर लोगों का आना जाना लगा हुआ है.बिनू सिंह की शुरुआती पढ़ाई बलिया में ही हुई. उन्होंने सेंट थामस स्कूल फेफना से हाई स्कूल और देवस्थलीय शक्तिपीठ सँवरा से इंटर की पढ़ाई की है. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए प्रयागराज चले गए और वहीं से उन्होंने हायर एजुकेशन हासिल की.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago