Categories: बलिया

बलिया: ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, 2 की मौत, जेसीबी की मदद से निकाले गए शव

बलिया में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं और अब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसी बीच ताजा मामला सामने आया है बलिया के बांसडीह से, जहां सहतवार मार्ग पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार किशोर और किशोरी की मौत हो गई। उनका शव ट्रक में फंसगया, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। वही एक किशोर व किशोरी घायल हो गए।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही घायलों को बाँसडीह सीएचसी पर भेज दिया। घायलों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी 17 वर्षीय मंशा गुप्ता, आकाश यादव के साथ बांसडीह स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में बोर्ड की परीक्षा देने आ रही थी। उसी मोटरसाइकिल पर अभिजीत यादव अपने मामा के गांव डुमरिया से वापस घर आ रहे थे। वही मनीषा गुप्ता पुत्री अभय गुप्त निवासी डुमरिया भी अपनी बहन के साथ बांसडीह आ रही थी। सभी एक ही बाइक पर सवार थे।

मोटर साइकिल जैसे ही जितौरा के पास पहुंची, बालू लदी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डुमरिया निवासी मनसा गुप्ता और आकाश यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि एक किशोर और एक किशोरी ट्रक के नीचे चले गए और दोनो ट्रक में फंस गए, जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा जेसीबी मंगाकर ट्रक के नीचे से निकला गया, तब तक दोनो की दर्दनाक मौत हो गई।

वही इस घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी बांसडीह लाया गया, जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकत्सालय भेज दिया। वही इस भाषण सड़क दुर्घटना में मृतक आकाश यादव की बड़े भाई का विवाह 6 मार्च को है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago